ePaper

नेपाल में भूकंप से 2 लाख 90 हजार भवन पूरी तरह से नष्ट, ढाई लाख हुए आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त

Updated at : 09 May 2015 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप से 2 लाख 90 हजार भवन पूरी तरह से नष्ट, ढाई लाख हुए आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त

काठमांडू : आज तडके भी काठमांडू और उसके आसपास में भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गयी. वैसे भी वे पहले से ही डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि पिछले दो सप्ताह में भूकंप के बाद आफ्टर शॉक कहे जाने वाले करीब 155 झटके आ चुके हैं. […]

विज्ञापन

काठमांडू : आज तडके भी काठमांडू और उसके आसपास में भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गयी. वैसे भी वे पहले से ही डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि पिछले दो सप्ताह में भूकंप के बाद आफ्टर शॉक कहे जाने वाले करीब 155 झटके आ चुके हैं. नेशनल सीसमोलॉजिकल सेंटर ऑफ नेपाल ने तडके तीन बजकर आठ मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया.

उसका केंद्र काठमांडू के उत्तरपूर्व में रासुवा में था. माई रिपब्लिका की खबर है कि सरकार ने माना कि आपदा तैयारी तथा बचाव एवं राहत में कई खामियां रहीं लेकिन विभिन्न देशों से काफी बचाव एवं राहत सहयोग मिला.
संसदीय बैठक को संबोधित करते हुए उप-प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री बामदेव गौतम ने कहा, आपदा हमारी आशंकाओं से परे और अप्रत्याशित थी. अतएव हमारी कोशिशें समय से भूकंप पीडितों को राहत पहुंचाने की आकांक्षाएं को पूरी नहीं कर सकीं.
उन्होंने कहा कि सरकार भूकंप के अत्यधिक जोखिम से वाकिफ है लेकिन उसके पास इलाकों में तैनाती के लिए पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकी और मानवश्रम नहीं है. साथ ही, वह अन्य देशों के सामने अपनी जरुरतों के बारे में त्वरित मांग भी नहीं रख पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola