मुहम्मद यूनुस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी बांग्लादेश सरकार

ढाका : बांग्लादेश सरकार ने देश में छोटी रकम के कर्ज (माइक्रो फिनांस) के क्षेत्र में क्रांति लाने की खातिर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके मुहम्मद यूनुस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. यूनुस पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी स्त्रोतों से हुई अपनी आय पर करों में छूट […]
ढाका : बांग्लादेश सरकार ने देश में छोटी रकम के कर्ज (माइक्रो फिनांस) के क्षेत्र में क्रांति लाने की खातिर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके मुहम्मद यूनुस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. यूनुस पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी स्त्रोतों से हुई अपनी आय पर करों में छूट का दावा किया.
सरकार को राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड (एनबीआर) की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कैबिनेट की एक बैठक में यूनुस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला किया गया. एनबीआर ने पिछले साल 2 अगस्त के बाद से यूनुस को विदेशी स्त्रोतों से प्राप्त आय की जांच की थी.प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा यूनुस की गतिविधियों और ग्रामीण बैंक के प्रबंध निदेशक के तौर पर उनके कार्यकाल के आखिरी सालों में उनकी ओर से किए गए वित्तीय लेन–देन की जांच के आदेश दिए जाने के करीब एक साल बाद एनबीआर की रिपोर्ट आयी है.
एक अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार का मानना है कि एक लोक सेवक के तौर पर काम करते हुए यूनुस ने विदेशी स्त्रोतों से हुई अपनी आय पर गैर–कानूनी तरीके से करों में छूट की सुविधा प्राप्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










