ममनून हुसैन ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

इस्लामाबाद: भारत में जन्मे और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले ममनून हुसैन ने आज पाकिस्तान के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इस प्रकार देश का पहला लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण पूरा हुआ.सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इफ्तिखार चौधरी ने यहां प्रेसीडेंसी में हुसैन को शपथ दिलाई. इस समारोह में शरीफ, तीनों […]
इस्लामाबाद: भारत में जन्मे और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले ममनून हुसैन ने आज पाकिस्तान के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इस प्रकार देश का पहला लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण पूरा हुआ.सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इफ्तिखार चौधरी ने यहां प्रेसीडेंसी में हुसैन को शपथ दिलाई. इस समारोह में शरीफ, तीनों सेनाओं के प्रमुख और सभी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए.
यह अपनी तरह का अनोखा समारोह था क्योंकि राष्ट्रपति के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले और कल पद छोड़ने वाले पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी इस समारोह में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया. जरदारी संवैधानिक कार्यकाल पूरा करने वाले पहले निर्वाचित राष्ट्रपति हैं और उनकी जगह निर्वाचित सदस्य ही यह पद संभालेंगे. हुसैन देश के 12वें राष्ट्रपति होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










