मालदीव राष्ट्रपति चुनाव : दूसरे दौर के लिए प्रचार अभियान शुरु

Updated at :09 Sep 2013 6:17 PM
विज्ञापन
मालदीव राष्ट्रपति चुनाव : दूसरे दौर के लिए प्रचार अभियान शुरु

माले : मालदीव में मोहम्मद नशीद और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला यमीन के बीच राष्ट्रपति पद के वास्ते निर्णायक टक्कर के लिए नये जोश खरोश से अभियान शुरु हुआ. यमीन ने पूर्व राष्ट्रपति नशीद को हराने के लिए अन्य दलों के साथ गठजोड़ किया है.इन दो शीर्ष उम्मीदवारों के बीच 28 सितंबर को होने वाली […]

विज्ञापन

माले : मालदीव में मोहम्मद नशीद और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला यमीन के बीच राष्ट्रपति पद के वास्ते निर्णायक टक्कर के लिए नये जोश खरोश से अभियान शुरु हुआ. यमीन ने पूर्व राष्ट्रपति नशीद को हराने के लिए अन्य दलों के साथ गठजोड़ किया है.इन दो शीर्ष उम्मीदवारों के बीच 28 सितंबर को होने वाली निर्णायक टक्कर इसलिए जरुरी हो गई क्योंकि कोई भी उम्मीदवार शनिवार को पहले दौर में 50 फीसदी मत नहीं जुटा सके.

मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नेता नशीद 45 फीसदी से कुछ ही अधिक मत हासिल कर पाए जबकि प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल गय्यूम के भाई यमीन को महज 25 फीसदी मत ही मिले. करीब दो लाख वोट डाले गए थे. वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद को महज 5.13 फीसदी ही मत मिले तथा उद्योगपति गासिम इब्राहिम 24.07 वोट जुटाने में सफल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola