पाकिस्तान में दो हमलों में सात की मौत

Updated at :09 Sep 2013 5:41 PM
विज्ञापन
पाकिस्तान में दो हमलों में सात की मौत

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग अलग घटनाओं में आज दो पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई.कोहट में जिला अदालत परिसर में स्थित जिला पुलिस अधिकारी के कार्यालय में संदिग्ध आत्मघाती विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए. चश्मदीदों ने कहा कि बुर्का […]

विज्ञापन

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग अलग घटनाओं में आज दो पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई.कोहट में जिला अदालत परिसर में स्थित जिला पुलिस अधिकारी के कार्यालय में संदिग्ध आत्मघाती विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए.

चश्मदीदों ने कहा कि बुर्का पहने एक व्यक्ति ने कोहट में अदालत के दरवाजे के पास विस्फोट किया जिसमें दो लोग मारे गये और कई घायल हुए.खबरों के अनुसार, आठ से दस आतंकवादियों ने हथगोलों और भारी हथियारों से कार्यालय पर हमला किया जिसके बाद पुलिसकर्मियों और हमलावरों के बीच गोलीबारी हुई. इसमें कहा गया कि इसके बाद, सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और दो आत्मघाती जैकेट तथा नौ हथगोले बरामद हुए.

खैबर क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना में, आतंकवादियों से झड़पों में ‘शांति समिति’ के पांच सदस्य मारे गये. खबरों में कहा गया कि आतंकवादियों ने ‘शांति समिति’ के कई सदस्यों का अपहरण भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola