मालदीव के लोगों को अमेरिका ने दी बधाई

वाशिंगटन : अमेरिका ने मालदीव की जनता को देश के राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर समाप्त होने पर बधाई दी है और कहा है कि इसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं के हिस्सा लेने से लोकतांत्रिक सरकार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झलकती है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया हार्फ ने कहा, ‘‘हम मालदीव की जनता […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने मालदीव की जनता को देश के राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर समाप्त होने पर बधाई दी है और कहा है कि इसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं के हिस्सा लेने से लोकतांत्रिक सरकार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झलकती है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया हार्फ ने कहा, ‘‘हम मालदीव की जनता को सात सितम्बर को उनके राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर समाप्त होने पर बधाई देते हैं. इस चुनाव में इतने अधिक संख्या में मतदाताओं का हिस्सा लेना लोकतांत्रिक सरकार के लिए मालदीव के लोगों की कड़ी प्रतिबद्धता दिखाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में जब देश 28 सितम्बर को मतदान के दूसरे दौर की तैयारी कर रहा है हम सभी पक्षों का आह्वान करते हैं कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करें और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान का समर्थन जारी रखें.’’
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2008 में मालदीव में बहुदलीय लोकतंत्र स्वीकार होने के बाद से यह दूसरा राष्ट्रपति चुनाव है और इसलिए यह मालदीव के लोगों को अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का ऐतिहासिक मौके का प्रतिनिधित्व करता है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










