ऑस्ट्रेलिया के कंजर्वेटिव नेता टोनी एबोट की जीत की संभावना: एक्जिट पोल

Updated at :07 Sep 2013 5:27 PM
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के कंजर्वेटिव नेता टोनी एबोट की जीत की संभावना: एक्जिट पोल

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड की देश के चुनाव में हार होने की संभावना है क्योंकि एक्जिट पोल में उनके कन्जर्वेटिव प्रतिद्वंद्वी टोनी एबोट के भारी अंतर से जीत दर्ज करने की बात सामने आयी है.आस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांतों जैसे क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और तस्मानिया और कैपीटल टेरीटरी में […]

विज्ञापन

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड की देश के चुनाव में हार होने की संभावना है क्योंकि एक्जिट पोल में उनके कन्जर्वेटिव प्रतिद्वंद्वी टोनी एबोट के भारी अंतर से जीत दर्ज करने की बात सामने आयी है.आस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांतों जैसे क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और तस्मानिया और कैपीटल टेरीटरी में मतदान सम्पन्न हो गया.

एबोट के नेतृत्व वाला गठबंधन मोटे तौर पर मध्य दक्षिणपंथी पार्टियों का गठबंधन है. स्काई न्यूज..न्यूज पोल के एक्जिट पोल के अनुसार इस गठबंधन की जीत की संभावना है. एबोट वर्तमान समय में विपक्ष के नेता और लिबरल पार्टी के नेता हैं.मतदान समाप्त होने के समय लेबर पार्टी की भारी अंतर से हार होने की संभावना सामने आयी. इस चुनाव में उसे अनुमानत: 21 सीटों का नुकसान जबकि गठबंधन को 25 सीटों का लाभ होने की संभावना है.द आस्ट्रेलियन के अनुसार एक्जिट पोल में संभावना जतायी गई है गठबंधन को 97 सीटें, लेबर पार्टी को 51 सींटें जबकि निर्दलीय को दो सीटें मिलेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola