ePaper

नेपाल ने भूकंप सहायता के लिए ताइवान की पेशकश खारिज की

Updated at : 28 Apr 2015 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल ने भूकंप सहायता के लिए ताइवान की पेशकश खारिज की

ताइपे : ताइवान के विदेश मंत्री ने आज कहा कि नेपाल सरकार ने 20 सदस्यीय बचाव टीम भेजने की उसकी पेशकश को खारिज कर दिया है लेकिन उन्होंने इसके पीछे कूटनीतिक दबाव होने की बात से इनकार किया. ताइपे में यह टीम रविवार को कूच करने के लिए तैयार थी लेकिन उसे बताया गया कि […]

विज्ञापन
ताइपे : ताइवान के विदेश मंत्री ने आज कहा कि नेपाल सरकार ने 20 सदस्यीय बचाव टीम भेजने की उसकी पेशकश को खारिज कर दिया है लेकिन उन्होंने इसके पीछे कूटनीतिक दबाव होने की बात से इनकार किया.
ताइपे में यह टीम रविवार को कूच करने के लिए तैयार थी लेकिन उसे बताया गया कि पडोसी देशों से सहायता को प्राथमिकता दी जा रही है. मंत्री डेविड लिन ने ताइपे में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नेपाल सरकार ने हमें बताया कि वह नेपाल की अस्त-व्यस्त हालत को देखते हुए भारत और पाकिस्तान जैसे देशों से सबसे पहले ऐसी सहायता स्वीकार करेगा.
वहीं, चीन ने चिकित्साकर्मियों के एक समूह के साथ 62 सदस्यीय बचाव दल को काठमांडो रवाना किया है. हालांकि, लिन ने स्थानीय मीडिया की अटकलों से इनकार किया कि नेपाल सरकार के फैसले के पीछे कोई राजनीति है लेकिन वह यह बताने में नाकाम रहे कि नेपाल ने जापान से एक टीम को क्यों स्वीकार किया.
ताइवान को नेपाल ने मान्यता नहीं दी है. नेपाल की यात्रा पर गए 21 ताइवानी नागरिकों का सोमवार तक कुछ पता नहीं चल पाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola