भूकंप पीड़ित का दर्द, वो मेरे लिए सबकुछ थी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काठमांडो: अपने घर के मलबे से 14 साल की बेटी का शव निकाले जाने पर दयाराम मोहत बेसुध फर्श पर गिर पडा.नेपाली पुलिस बचावकर्मियों ने इस लडकी का शव निकाला. दयाराम ने कुछ देर बाद सुबकते हुए कहा, ‘‘वह मेरे लिए सब कुछ थी, उसने कुछ भी गलत नहीं किया.’’ उसका परिवार काठमांडो के घनी […]
विज्ञापन
काठमांडो: अपने घर के मलबे से 14 साल की बेटी का शव निकाले जाने पर दयाराम मोहत बेसुध फर्श पर गिर पडा.नेपाली पुलिस बचावकर्मियों ने इस लडकी का शव निकाला. दयाराम ने कुछ देर बाद सुबकते हुए कहा, ‘‘वह मेरे लिए सब कुछ थी, उसने कुछ भी गलत नहीं किया.’’ उसका परिवार काठमांडो के घनी आबादी वाले बालाजू इलाके में रहता था, जो शनिवार को घर में ही थे जब 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था.
उस समय वह किसी काम से घर से दूर था, घर के ज्यादातर लोग भी भूकंप आने पर जल्द भागने में सफल रहे थे. बाद में परिवार के लोगों ने महसूस किया कि प्रसमास अपनी चाची के साथ लापता है. दरअसल ये दोनों घर से बाहर नही निकल सके. लडकी के पिता ने बताया कि यह सब बहुत जल्दी हुआ. हम दो दिन तक उनके नाम चिल्लाते रहे लेकिन मलबे में नहीं घुस पा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










