पूर्वी इंडोनेशिया में 6.5 तीव्रता का भूकंप

जकार्ता : संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार पूर्वी इंडोनेशिया में आज 6.5 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन सुनामी के संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और जानमाल के नुकसान की भी कोई सूचना नहीं है.यूएसजीएस ने कहा कि मलुकु प्रांत के बरात दया द्वीप के पास स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर […]
जकार्ता : संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार पूर्वी इंडोनेशिया में आज 6.5 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन सुनामी के संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और जानमाल के नुकसान की भी कोई सूचना नहीं है.यूएसजीएस ने कहा कि मलुकु प्रांत के बरात दया द्वीप के पास स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 52 मिनट पर आया. इसका केंद्र 132 किलोमीटर की गहराई में था.
मलुकु प्रांत के मुख्य खोज और बचाव अधिकारी आमीन बिन तोंगके ने एएफपी को बताया कि अधिकारियों को किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है. प्रशांत सुनाती चेतावनी केंद्र ने सुनामी के संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










