आत्मघाती हमले में छह की मौत, 20 घायल

काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में आज एक बैंक के बाहर हुए आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. बैंक के बाहर लोग वेतन लेने के लिए जमा थे.कंधार के गर्वनर के प्रवक्ता जावेद फैजल ने एएफपी को बताया, ‘‘कंधार शहर में न्यू काबुल बैंक की […]
काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में आज एक बैंक के बाहर हुए आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. बैंक के बाहर लोग वेतन लेने के लिए जमा थे.कंधार के गर्वनर के प्रवक्ता जावेद फैजल ने एएफपी को बताया, ‘‘कंधार शहर में न्यू काबुल बैंक की शाखा के समीप हमला हुआ.’’उन्होंने बताया कि वेतन लेने के लिए एकत्र हुए पुलिसकर्मी और अन्य लोग हमले के शिकार हुए हैं.
कंधार मीडिया कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि प्राथमिक रिपोर्ट में ही छह लोगों के मरने और 20 के घायल होने की सूचना है, हताहत होने वालों में ज्यादातर सामान्य लोग हैं, वे अपने रोजमर्रा के काम के लिए बैंक आए थे.’’ कंधार पुलिस के प्रवक्ता अहमद जिया दुर्रानी का कहना है कि घटना में पांच लोग मारे गए हैं और 22 घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों में सात पुलिसकर्मी भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










