इराक में पांच सुन्नियों की हत्या

बगदाद : इराक में एक सुन्नी मस्जिद में बंदूकधारियों के हमले में पांच लोग मारे गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के दक्षिण में न्यू बगदाद इलाके में हमलावर आज तड़के मस्जिद में घुसे और उन्होंने फर्ज की नमाज अदा कर रहे सुन्नी धर्मावलंबियों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी. बंदूकों में साइलेंसर लगे […]
बगदाद : इराक में एक सुन्नी मस्जिद में बंदूकधारियों के हमले में पांच लोग मारे गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के दक्षिण में न्यू बगदाद इलाके में हमलावर आज तड़के मस्जिद में घुसे और उन्होंने फर्ज की नमाज अदा कर रहे सुन्नी धर्मावलंबियों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी. बंदूकों में साइलेंसर लगे थे. इस हमले में पांच लोग मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए.
समीप के अस्पताल के चिकित्सकों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है. हाल के वर्षों में नागरिकों पर ज्यादातर हमले अलकायदा जैसे सुन्नी चरमपंथियों की ओर से किये जाते रहे हैं. लेकिन हाल के महीनों में सुन्नी मस्जिदों पर हमले बढ़ गए हैं. इससे इस बात का डर बढ़ रहा है कि शिया सशस्त्र संगठनों ने बदला लेना शुरु कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










