सीरिया पर सीमित हमला नहीं, बल्कि वहां सत्ता परिवर्तन चाहता है तुर्की

Updated at :31 Aug 2013 12:31 PM
विज्ञापन
सीरिया पर सीमित हमला नहीं, बल्कि वहां सत्ता परिवर्तन चाहता है तुर्की

अंकारा : तुर्की के प्रधानमंत्री ने सीरिया के खिलाफ सीमित हमले की अमेरिकी चेतावनी को नाकाफी करार देते हुए वहां व्यापक कार्रवाई पर जोर दिया, जिससे कि असद सरकार का तख्तापलट हो सके. एनटीवी समाचार चैनल ने प्रधानमंत्री रिसेप तैयप एदरेआन के हवाले से कहा, ‘‘सीमित अभियान हमारे लिए संतोषजनक नहीं होगा।’’ उन्होंने कल कहा, […]

विज्ञापन

अंकारा : तुर्की के प्रधानमंत्री ने सीरिया के खिलाफ सीमित हमले की अमेरिकी चेतावनी को नाकाफी करार देते हुए वहां व्यापक कार्रवाई पर जोर दिया, जिससे कि असद सरकार का तख्तापलट हो सके.

एनटीवी समाचार चैनल ने प्रधानमंत्री रिसेप तैयप एदरेआन के हवाले से कहा, ‘‘सीमित अभियान हमारे लिए संतोषजनक नहीं होगा।’’ उन्होंने कल कहा, ‘‘कोसोवो के लिए तय किए गए हस्तेक्षप जैसा ही अभियान यहां भी शुरु किया जाना चाहिए। एक या दो दिन का अभियान काफी नहीं होगा। इसका लक्ष्य वहां का तख्तापलट होना चाहिए.’’

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि उनकी सरकार और सेना सीरिया में ‘विभिन्न विकल्पों’ पर विचार कर रही है, हालांकि उन्होंने ‘जमीनी हमले’ या ‘लंबे समय के अभियान’ को खारिज किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola