अमेरिका में समलैंगिक विवाह करने वालों को भी मिलेगा बराबर का कर लाभ

Updated at :30 Aug 2013 1:37 PM
विज्ञापन
अमेरिका में समलैंगिक विवाह करने वालों को भी मिलेगा बराबर का कर लाभ

वाशिंगटन : अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने समलैंगिक विवाह को कर कानून के तहत मान्यता दे दी है. इससे ऐसे विवाह बंधन में बंधे जोड़े में दोनों को कर कानून के तहत बरबार का लाभ मिलेगा.अमेरिका के वित्त विभाग और अंतरिक राजस्व सेवा(आईआरएस )ने कल इस आशय का निर्णय दिया. यह निर्णय समलैंगि विवाह को मान्यता […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने समलैंगिक विवाह को कर कानून के तहत मान्यता दे दी है. इससे ऐसे विवाह बंधन में बंधे जोड़े में दोनों को कर कानून के तहत बरबार का लाभ मिलेगा.अमेरिका के वित्त विभाग और अंतरिक राजस्व सेवा(आईआरएस )ने कल इस आशय का निर्णय दिया. यह निर्णय समलैंगि विवाह को मान्यता देने या मान्यता न देने वाली दोनों प्रकार की व्यवस्था के तहत रह रहे लोगों के लिए समान रुप से मान्य होगा.

वित्त मंत्री जैकब जे ल्यू ने कहा कि इसके जरिए सभी अमेरिकियों को संघीय कर कानून के तहत फायदे और सुरक्षा मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है.इस नियम के तहत समलैंगिक दंपति को भी आय, उपहार और संपत्ति कर कानून के तहत किसी सामान्य दंपति के रुप में ही देखा जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola