जिंदल ने समर्थकों से हैली की मदद करने को कहा

Updated at :28 Aug 2013 11:25 AM
विज्ञापन
जिंदल ने समर्थकों से हैली की मदद करने को कहा

वाशिंगटन : फिर से निर्वाचित होने की कोशिशों में जुटी दक्षिण कैरोलीना की गवर्नर निक्की हैली का समर्थन करते हुए लुइसिआना के गवर्नर बॉबी जिंदल ने कहा है कि उनकी भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन सहयोगी देश के महान कंजरवेटिव नेताओं में से एक हैं. दक्षिण कैरोलीना की गवर्नर के तौर पर फिर से निर्वाचित होना चाह […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : फिर से निर्वाचित होने की कोशिशों में जुटी दक्षिण कैरोलीना की गवर्नर निक्की हैली का समर्थन करते हुए लुइसिआना के गवर्नर बॉबी जिंदल ने कहा है कि उनकी भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन सहयोगी देश के महान कंजरवेटिव नेताओं में से एक हैं.

दक्षिण कैरोलीना की गवर्नर के तौर पर फिर से निर्वाचित होना चाह रहीं हैली का समर्थन करते हुए जिंदल ने एक ईमेल संदेश में अपने समर्थकों से कहा है, ‘‘इस देश के महान कंजरवेटिव नेताओं में एक, मेरी दोस्त निक्की हैली हैं.’’ हैली :41: वर्तमान में अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर हैं. जिंदल और टैक्सास तथा विस्कोंसिन के रिपब्लिकन गवर्नरों की मौजूदगी में सोमवार को उन्होंने फिर से निर्वाचन के लिए कवायद शुरु की.

उनके फिर से निर्वाचन के लिए चंदा जुटाने के लिए अपने को प्रतिबद्ध बताते हुए जिंदल ने कहा, ‘‘निक्की के पुनर्निर्वाचन अभियान में मदद के लिए गवर्नर रिक पेरी और स्कॉट वाकर तथा सीनेटर टिम स्कॉट के साथ कल दक्षिण कैरोलीना में वक्त गुजारकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola