सीरिया पर हमले से पहले हमें बताएं ओबामा : अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन : अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा है कि सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप से पहले वे कांग्रेस से विचार विमर्श करके उसकी सहमति जरुर ले लें.अमेरिका द्वारा सीरिया में सैन्य विकल्पों पर विचार किए जाने की खबरों के बीच शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉरनेन ने कहा, ‘‘सीरिया के संदर्भ में […]
वाशिंगटन : अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा है कि सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप से पहले वे कांग्रेस से विचार विमर्श करके उसकी सहमति जरुर ले लें.अमेरिका द्वारा सीरिया में सैन्य विकल्पों पर विचार किए जाने की खबरों के बीच शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉरनेन ने कहा, ‘‘सीरिया के संदर्भ में कोई भी कदम उठाए जाने से पहले राष्ट्रपति ओबामा को अमेरिकी जनता के सामने इसे रखना चाहिए और कांग्रेस से इसके बारे में चर्चा करनी चाहिए.’’
कॉरनेन ने कल कहा, ‘‘ओबामा को यह विस्तार से बताना चाहिए कि आखिर कौन से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित दाव पर हैं और उन्हें अपने हर लक्ष्य के बारे में एक विस्तृत योजना लेकर आना चाहिए. साथ ही इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अनुमानित लागत भी बतानी चाहिए.’’लगभग दो दर्जन कांग्रेस सदस्य ओबामा को इस मुद्दे पर पत्र लिख चुके हैं.
व्हाईट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह प्रक्रिया चल रही है. हम सदन और कांग्रेस में सीनेट के नेताओं से सीधे संपर्क कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रक्रिया जारी रहेगी. हमें लगता है कि इस तरह के महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श बहुत जरुरी है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










