चीन के युन्नान और सिचुआन प्रांतों में 5.1 तीव्रता का भूकंप

बीजिंग :दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत और सिचुआन प्रांत में आज 5.1 तीव्रता का भूकंप का आया जिससे कई मकान गिर गए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, हालांकि इस भूकंप में कई मकान ध्वस्त हो गए और सड़क व दूरसंचार यातायात बंद हो गया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर […]
बीजिंग :दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत और सिचुआन प्रांत में आज 5.1 तीव्रता का भूकंप का आया जिससे कई मकान गिर गए.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, हालांकि इस भूकंप में कई मकान ध्वस्त हो गए और सड़क व दूरसंचार यातायात बंद हो गया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
तिब्बती स्वायत्त प्रीफैक्चर देकिन प्रांत में असैन्य मामलों के ब्यूरो की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस भूकंप में 36 मकान नष्ट हो गए और शांगरी-ला प्रांत में भी 36 मकान नष्ट हो गए। इससे लगभग 4000 हजार लोग प्रभावित हुए हैं.
भूकंप के झटके सिचुआन में रोंगजियान काउंटी के पांच शहरों में भी महसूस किए गए। प्रांत की सरकार ने आपदा से राहत के लिए 100 तंबू भेजे हैं.
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूंकप सिचुआन प्रांत के रोंगजियान, देकिन एवं शांगरी-ला काउंटी में स्थानीय समय के अनुसार तड़के 4 बजकर 44 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 9 किलोमीटर की गहराई पर था.
युन्नान प्रांत के भूकंप संबंधी ब्यूरो ने जल्दी ही चार चरणीय आपात प्रतिक्रिया की प्रक्रिया शुरु कर दी और एक दल को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में सर्वेक्षण, जांच तथा आपदा आकलन के काम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










