सूडान के दारफुर में 3 शांतिरक्षक गोली लगने से घायल : संयुक्त राष्ट्र मिशन

खारतूम : सूडान के पूर्वी दारफुर इलाके में तीन शांतिरक्षक गोली लगने से घायल हो गए हैं. ब्लू हेल्मेट्स के खिलाफ इस इलाके में इसी माह हुआ यह दूसरा हमला है.संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह घटना इस इलाके में सोमवार को हुई. दो अरब कबीलों के बीच हुई लड़ाई में इस माह 190 लोग मारे […]
खारतूम : सूडान के पूर्वी दारफुर इलाके में तीन शांतिरक्षक गोली लगने से घायल हो गए हैं. ब्लू हेल्मेट्स के खिलाफ इस इलाके में इसी माह हुआ यह दूसरा हमला है.संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह घटना इस इलाके में सोमवार को हुई. दो अरब कबीलों के बीच हुई लड़ाई में इस माह 190 लोग मारे गए हैं.
दारफुर में अफ्रीकी संघ-संयुक्त राष्ट्र मिशन :यूएनएएमआईडी: के मीडिया अधिकारी रानिया अब्दुलरहमान ने बताया कि एक अज्ञात सशस्त्र समूह ने यूएनएएमआईडी के गश्ती दल पर पूर्वी दारफुर की राजधानी ईद दाईन से 36 किलोमीटर पूर्वोत्तर में हमला किया.
अब्दुलरहमान ने कहा कि ईद दाईन में यूएनएएमआईडी के शिविर से भेजी गई सैन्य मदद ने हमलावरों का मुकाबला किया और घायल शांतिरक्षकों को इलाज के लिए ईद दाईन ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










