सीरिया पर हमले से पहले हमें बताएं ओबामा : अमेरिकी सांसद

Updated at :28 Aug 2013 10:31 AM
विज्ञापन
सीरिया पर हमले से पहले हमें बताएं ओबामा : अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन: अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा है कि सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप से पहले वे कांग्रेस से विचार विमर्श करके उसकी सहमति जरुर ले लें. अमेरिका द्वारा सीरिया में सैन्य विकल्पों पर विचार किए जाने की खबरों के बीच शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉरनेन ने कहा, ‘‘सीरिया के संदर्भ में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा है कि सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप से पहले वे कांग्रेस से विचार विमर्श करके उसकी सहमति जरुर ले लें.

अमेरिका द्वारा सीरिया में सैन्य विकल्पों पर विचार किए जाने की खबरों के बीच शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉरनेन ने कहा, ‘‘सीरिया के संदर्भ में कोई भी कदम उठाए जाने से पहले राष्ट्रपति ओबामा को अमेरिकी जनता के सामने इसे रखना चाहिए और कांग्रेस से इसके बारे में चर्चा करनी चाहिए.’’ कॉरनेन ने कल कहा, ‘‘ओबामा को यह विस्तार से बताना चाहिए कि आखिर कौन से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित दाव पर हैं और उन्हें अपने हर लक्ष्य के बारे में एक विस्तृत योजना लेकर आना चाहिए. साथ ही इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अनुमानित लागत भी बतानी चाहिए.’’लगभग दो दर्जन कांग्रेस सदस्य ओबामा को इस मुद्दे पर पत्र लिख चुके हैं.

इस प्रयास का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस सदस्य स्कॉट रिगेल ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति सीरिया में अगले कदमों पर गौर कर रहे हैं, तो मैं उनसे अपील करता हूं कि वे युद्ध शक्ति प्रस्ताव :वार पावर्स रेजोल्यूशन: के अनुसार, कांग्रेस से विचार विमर्श करें.’’उन्होंने कहा ‘‘किसी भी तरह से सैन्य बल के इस्तेमाल की इजाजत देने से पहले ओबामा को एक आपात सत्र आयोजित करके हमें बुलाना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola