न्यूयार्क टाइम्स की वेबसाइट पर हमला

Updated at :28 Aug 2013 10:06 AM
विज्ञापन
न्यूयार्क टाइम्स की वेबसाइट पर हमला

वाशिंगटन : लोकप्रिय अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ की वेबसाइट पर एक बाहरी साइबर हमला होने के कारण कुछ घंटो तक इसकी सेवा प्रभावित हुयी.एनवाईटी ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश में कहा, ‘‘कल कुछ समय के लिए अमेरिका में हमारे उपभोक्ताओं के लिए वेबसाइट उपलब्ध नहीं थी. हमारे डोमेन नाम रजिस्ट्रार पर एक बाह्य […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : लोकप्रिय अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ की वेबसाइट पर एक बाहरी साइबर हमला होने के कारण कुछ घंटो तक इसकी सेवा प्रभावित हुयी.एनवाईटी ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश में कहा, ‘‘कल कुछ समय के लिए अमेरिका में हमारे उपभोक्ताओं के लिए वेबसाइट उपलब्ध नहीं थी. हमारे डोमेन नाम रजिस्ट्रार पर एक बाह्य हमले के कारण ऐसा हुआ और इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए हम काम कर रहे हैं.’’

एनवाईटी मुख्य सूचना अधिकारी मार्क फ्रोंस ने अपराह्न 4 बज कर 20 मिनट पर (स्थानीय समयानुसार)इसी तरह की सूचना अपने कर्मचारियों को भेजी और उन्हें स्थिति ठीक नहीं होने तक संवेदनशील ई-मेल नहीं भेजने की सलाह दी. फ्रोंस ने कहा कि ‘द सीरियन इलेक्ट्रोनिक आर्मी’ या किसी अन्य समूह ने यह हमला किया. अपराह्न तीन बजे वेबसाइट ठप हो गयी. ठीक होने के बाद फिर से इसमें गड़बड़ी पैदा हो गयी लेकिन बाद में इसे पूरी तरह से ठीक कर लिया गया.

‘द सीरियन इलेक्ट्रोनिक आर्मी’ हैकरों का एक समूह है जो सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थक है. अखबार के अनुसार, व्हाइट हैट सिक्योरिटी में थेट्र रिसर्च सेंटर के प्रमुख मैट जॉन्सन ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि जब उन्होंने ‘द टाइम्स’ की वेबसाइट को देखने की कोशिश की तो उन्हें एक सीरियाई वेब डोमेन की ओर निर्देशित कर दिया गया.

सीएनएन की खबर के अनुसार, ‘द सीरियन इलेक्ट्रोनिक आर्मी’ अक्सर अमेरिकी समाचार मीडिया को निशाना बनाता है. यह एसोसिएटेड प्रेस और द वाशिंगटन पोस्ट के ट्विटर फीड्स को हैक कर चुका है. 15 अगस्त को उसने सीएनएन सहित कई बड़े समाचार संगठनों की वेबसाइटों को हैक किया और उन्हें एसईए नामक एक पेज की ओर निर्देशित कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola