बेनजीर हत्याकांड : मुशर्रफ के खिलाफ सुनवाई आरंभ

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ औपचारिक सुनवाई आज आरंभ हो गई.सरकारी अभियोजक चौधरी अजहर ने बताया, ‘‘रावलपिंडी में आतंकवाद विरोधी अदालत में एक गवाह का बयान रिकार्ड करने के साथ सुनवाई आरंभ हुई.’’ उन्होंने कहा कि चार गवाहों को सम्मन […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ औपचारिक सुनवाई आज आरंभ हो गई.सरकारी अभियोजक चौधरी अजहर ने बताया, ‘‘रावलपिंडी में आतंकवाद विरोधी अदालत में एक गवाह का बयान रिकार्ड करने के साथ सुनवाई आरंभ हुई.’’ उन्होंने कहा कि चार गवाहों को सम्मन किया गया था, लेकिन गवाही के लिए सिर्फ एक पहुंचा.
अजहर ने कहा कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं है कि यह सुनाई कितने दिनों तक चलेगी. आज की सुनवाई के दौरान मुशर्रफ अदालत में मौजूद नहीं थे. सुरक्षा कारणों से उन्हें निजी तौर पर उपस्थित होने से छूट दी गई है.
साल 2007 में हुई बेनजीर की हत्या के समय मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे. उन्हें हत्या, हत्या की साजिश और हत्या में मदद का आरोपी बनाया गया है. दोषी करार दिए जाने की स्थिति में उन्हें मौत या उम्रकैद की सजा हो सकती है. इस मामले में मुशर्रफ के अलावा सात और लोगों को अभ्यारोपित किया गया है. इनमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










