पाक अदालत ने लखवी से जुडे संवेदनशील रिकार्ड पेश करने को कहा

Published at :08 Apr 2015 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
पाक अदालत ने लखवी से जुडे संवेदनशील रिकार्ड पेश करने को कहा

लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने लश्कर.ए.तैयबा के कमांडर और 2008 के मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता जकी.उर रहमान लखवी से जुडे संवेदनशील रिकार्ड नौ अप्रैल को पेश करने का पंजाब सरकार को आज निर्देश दिया. अदालत ने उसकी हिरासत से जुडे मामले में यह निर्देश दिया. लाहौर हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुहम्मद अनवारुल […]

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने लश्कर.ए.तैयबा के कमांडर और 2008 के मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता जकी.उर रहमान लखवी से जुडे संवेदनशील रिकार्ड नौ अप्रैल को पेश करने का पंजाब सरकार को आज निर्देश दिया. अदालत ने उसकी हिरासत से जुडे मामले में यह निर्देश दिया.

लाहौर हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुहम्मद अनवारुल हक ने यह आदेश जारी किया. अदालत लखवी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उसने कानून व्यवस्था संबंधी अधिनियम के तहत खुद को हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी थी.
अदालत ने सरकारी वकील को निर्देश दिया कि लखवी की गतिविधियों और गोपनीय दस्तावेजों के रिकार्ड नौ अप्रैल को पेश किये जाएं. इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई उस तारीख तक के लिए स्थगित कर दी. लखवी के वकील ने दलील दी कि समीक्षा बोर्ड से अनुमति लिए बिना किसी व्यक्ति को 90 दिनों से ज्यादा दिनों तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता और उनके मुवक्किल की हिरासत अवधि 90 दिनों से ज्यादा हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola