बॉलीविया के साथ विवाद के चलते ब्राजील के विदेश मंत्री का इस्तीफा

ब्रासीलिया : ब्राजील के विदेश मंत्री ने ला पाज के साथ बढ़ते तनाव के कारण इस्तीफा दे दिया है. इस तनाव की मुख्य वजह ब्राजीलियाई राजनयिकों द्वारा ला पाज में भ्रष्टाचार के आरोपों में वांछित बॉलीवियाई विपक्ष के एक सीनेटर को भगा लाना है.एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राष्ट्रपति डिल्मा राउसेफ ने मंत्री :एंटोनियो पेट्रियोटा: […]
ब्रासीलिया : ब्राजील के विदेश मंत्री ने ला पाज के साथ बढ़ते तनाव के कारण इस्तीफा दे दिया है. इस तनाव की मुख्य वजह ब्राजीलियाई राजनयिकों द्वारा ला पाज में भ्रष्टाचार के आरोपों में वांछित बॉलीवियाई विपक्ष के एक सीनेटर को भगा लाना है.एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राष्ट्रपति डिल्मा राउसेफ ने मंत्री :एंटोनियो पेट्रियोटा: का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.’’ उन्होंने बताया कि उनकी जगह संयुक्त राष्ट्र में ब्राजील के राजदूत लुईस एल्बटरे फिगुइरीडो लेंगे.
ब्राजील के एक राजनयिक ने कल खुलासा किया था कि उन्होंने बॉलीवियाई विपक्ष के एक सीनेटर की ब्राजील भगा लाने में मदद की थी. यह सीनेटर राजनीतिक शरण दिए जाने के बावजूद ला पाज स्थित ब्राजीलियाई दूतावास में 15 माह तक घिरे रहे थे.
राजनयिक ने कहा कि उन्होंने पिंटो की मदद का फैसला इसलिए किया ‘‘क्योंकि वहां सीनेटर के जीवन और सम्मान को खतरा था.’’उन्होंने कहा कि पिंटो अवसाद में थे और आत्महत्या की सोच रहे थे.
उन्होंने पिछले साल खुद को राजनीति से प्रेरित मुकदमों का पीड़ित बताते हुए ब्राजीलियाई दूतावास से शरण मांगी थी. इसके चलते ला पाज और ब्रासीलिया के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










