सीरिया पर पश्चिम देश कर सकते हैं कार्रवाई

Updated at :27 Aug 2013 7:33 AM
विज्ञापन
सीरिया पर पश्चिम देश कर सकते हैं कार्रवाई

दमिश्क : संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट उस स्थान का दौरा किया जहां पिछले दिनों कथित तौर पर रसायनिक हमला हुआ था. इस बीच, पश्चिमी देशों ने सीरिया के बशर अल असद शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत देने शुरु कर दिए हैं. सीरियाई राष्ट्रपति असद ने ऐलान […]

विज्ञापन

दमिश्क : संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट उस स्थान का दौरा किया जहां पिछले दिनों कथित तौर पर रसायनिक हमला हुआ था. इस बीच, पश्चिमी देशों ने सीरिया के बशर अल असद शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत देने शुरु कर दिए हैं. सीरियाई राष्ट्रपति असद ने ऐलान किया है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के हमलों को नाकाम किया जाएग. संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ दल पर कुछ ज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

उधर, रुस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी को सीरिया प्रशासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरु करने पर भयंकर दुष्परिणाम की चेतावनी दी है. रुस के विदेश मंत्रालय ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि लावरोव ने कल टेलीफोन पर कैरी से कहा कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर अमेरिकी अधिकारियों के बयानों से रुस चिंतित है. बयान के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों के बयान से संकेत मिल रह है अमेरिका सीरिया में हस्तक्षेप को तैयार है.बयान में कहा गया है, ‘‘सर्गेई लावरोव ने पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीकी क्षेत्र में संभावित नये सैन्य हस्तक्षेप को लेकर भयंकर परिणाम की ओर (कैरी का) ध्यान खींचा है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola