सुनवाई के दौरान बो ने पहनी थी 50 साल पुरानी अंडरवियर

बीजिंग : चीन में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के कारण बदनाम हुए कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता बोजिलाई ने आज कहा कि वह एक साधारण व्यक्ति हैं और उन्होंने सुनवाई के दौरान 50 साल पुरानी अंडरवियर पहन रखी थी. कभी कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल बो पर उनके परिवार की भव्य जीवनशैली […]
बीजिंग : चीन में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के कारण बदनाम हुए कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता बोजिलाई ने आज कहा कि वह एक साधारण व्यक्ति हैं और उन्होंने सुनवाई के दौरान 50 साल पुरानी अंडरवियर पहन रखी थी.
कभी कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल बो पर उनके परिवार की भव्य जीवनशैली को लेकर भी आरोप लगे हैं. खुद को सादगी पसंद व्यक्ति होने का दावा करते हुए बो ने कहा कि सुनवाई के दौरान जो अंडरवियर उन्होंने पहनी थी, उसे उनकी मां ने 50 साल पहले दिया था.
बो (64) ने कहा, ‘‘मुझे निजी तौर पर कपड़ों में दिलचस्पी नहीं है. ये जो अंडरवियर मैंने पहन रखी है, उसे मेरी मां ने 1960 के दशक में दिया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता रहा हूं कि जो जैकेट और सूट पहना हूं, उसे डालियान में शिनचिन काउंटी की एक छोटी कंपनी ने तैयार किया गया था.’’ चोंगकिंग शहर में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रमुख रहे और पार्टी की पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य बो को पिछले साल पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










