बो के खिलाफ सुनवाई पूरी, अभियोजन ने की कठोर सजा की मांग

Updated at :26 Aug 2013 3:57 PM
विज्ञापन
बो के खिलाफ सुनवाई पूरी, अभियोजन ने की कठोर सजा की मांग

बीजिंग : रिश्वतखोरी, गबन और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के कारण बदनाम हुए चीन के नेता बो जिलाई के खिलाफ मामले की सुनवाई पांच दिन तक चलने के बाद आज पूरी हो गई और इस दौरान अभियोजन पक्ष ने अत्यंत गंभीर अपराध करने के लिए उन्हें कठोर सजा दिए जाने की मांग की. सरकारी […]

विज्ञापन

बीजिंग : रिश्वतखोरी, गबन और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों के कारण बदनाम हुए चीन के नेता बो जिलाई के खिलाफ मामले की सुनवाई पांच दिन तक चलने के बाद आज पूरी हो गई और इस दौरान अभियोजन पक्ष ने अत्यंत गंभीर अपराध करने के लिए उन्हें कठोर सजा दिए जाने की मांग की.

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि शानदोंग प्रांत की जिनान इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट में 64 वर्षीय बो के खिलाफ सुनवाई आज पूरी हो गई. संवाद समिति ने बताया कि अदालत फैसला सुनाने के लिए तिथि निर्धारित करेगी और उसी दिन मामले पर फैसला सुनाया जाएगा. इस प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं कि बो को उनकी पत्नी की तरह निलंबित मृत्युदंड की सजा दी जा सकती है.

पांचवें दिन मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बो को कठोर सजा दिए जाने की मांग की. अभियोजन पक्ष के एक वकील ने कहा, ‘‘ प्रतिवादी के अपराध बेहद गंभीर हैं और उसने अपना अपराध मानने से इनकार कर दिया है. कानून के अनुसार अपराधी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola