कोलंबिया : 13 जवानों की हत्या, वार्ता फिर से होगी शुरु

बोगोटा (कोलंबिया) : कोलंबिया में विद्रोहियों के घात लगाकर किए हमले में 13 जवानों की मौत के कुछ ही घंटे बाद सरकार ने घोषणा की है कि एफएआरसी के साथ शांति वार्ता पुन: शुरु की जा रही है. सरकार के मुख्य वार्ताकार हम्बटरे डी ला कल्ले ने बताया कि दोनों पक्ष कल सुबह फिर से […]
बोगोटा (कोलंबिया) : कोलंबिया में विद्रोहियों के घात लगाकर किए हमले में 13 जवानों की मौत के कुछ ही घंटे बाद सरकार ने घोषणा की है कि एफएआरसी के साथ शांति वार्ता पुन: शुरु की जा रही है.
सरकार के मुख्य वार्ताकार हम्बटरे डी ला कल्ले ने बताया कि दोनों पक्ष कल सुबह फिर से वार्ता शुरु करेंगे. कल्ले ने कल शाम संवाददाताओं को बताया कि रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (आरएएफसी) ने सामान्य रुप से विचार विमर्श जारी रखने के लिए सोमवार सुबह पुन: वार्ता करने का निर्णय लिया है.
इस समय वार्ता विद्रोहियों के राजनीतिक अधिकारों पर केंद्रित है. विद्रोहियों ने मांग की है कि उनका कोई साथी जेल नहीं जाएगा. इससे पहले सेना ने बताया एफएआरसी के एक दल ने घात लगाकर किए हमले में अरॉका में 13 जवानों की हत्या कर दी थी. राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










