मालद्वीव के विदेश मंत्री का निधन

Updated at :25 Aug 2013 12:14 PM
विज्ञापन
मालद्वीव के विदेश मंत्री का निधन

सिंगापुर : मालद्वीव के विदेश मंत्री डॉक्टर अब्दुल समद अब्दुल्ला का आज यहां के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 67 साल के थे.समद का यहां के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में गुर्दे की गंभीर बीमारी का इलाज किया जा रहा था. आज सुबह उनका निधन हो गया. डायलेसिस के बाद […]

विज्ञापन

सिंगापुर : मालद्वीव के विदेश मंत्री डॉक्टर अब्दुल समद अब्दुल्ला का आज यहां के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 67 साल के थे.समद का यहां के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में गुर्दे की गंभीर बीमारी का इलाज किया जा रहा था. आज सुबह उनका निधन हो गया. डायलेसिस के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी. लेकिन बाद में उन्हें डायलसिस के परिणामस्वरुप हुई दिल की समस्या के कारण फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

15 साल पहले उनके दिल की बाईपास सजर्री की गयी थी. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने समद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिवार एवं मालद्वीव सरकार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है. मंत्रालय ने बताया कि वह उनके शव को वापस भेजने के वास्ते आवश्यक व्यवस्था के लिए मालद्वीव के उच्चायुक्त के साथ संपर्क बनाए हुये हैं. गाफ धाल अटोल थिनाधू के निवासी समद ने मालद्वीव के स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन दोनों में कई भूमिकाओं का निवर्हन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola