नाइजीरिया : उग्रवादियों ने 44 लोगों की गला काटकर हत्या की

Updated at :24 Aug 2013 5:54 PM
विज्ञापन
नाइजीरिया : उग्रवादियों ने 44 लोगों की गला काटकर हत्या की

अबुजा : उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक गांव में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने 44 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने आज बताया कि यह घटना मंगलवार भोर की है लेकिन इलाके की सभी फोन लाइनें कटी होने के कारण इसकी सूचना कल ही सार्वजनिक हो पायी. घटनास्थल सुदूर इलाके में स्थित है. नेशनल […]

विज्ञापन

अबुजा : उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक गांव में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने 44 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने आज बताया कि यह घटना मंगलवार भोर की है लेकिन इलाके की सभी फोन लाइनें कटी होने के कारण इसकी सूचना कल ही सार्वजनिक हो पायी. घटनास्थल सुदूर इलाके में स्थित है.

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एनईएमए) के अधिकारी ने बताया कि बोर्नो राज्य के दुम्बा गांव में हमला हुआ है. उग्रवादी संगठन बोको हरम ने यहां अपनी जड़ें जमा ली हैं. पहचान गुप्त रखने की शर्त पर एनईएमए अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने सभी की हत्या गला काट कर की है जो सेना द्वारा पहले दिए गए बयान के विपरीत है. उन्होंने पहले कहा था कि लोगों की हत्या गोली मारकर की गई है.

उन्होंने कहा कि हत्या का यह तरीका इसलिए अपनाया गया है क्योंकि गोलियों की आवाज से सुरक्षा बल चौकन्ने हो जाते थे. अधिकारी के अनुसार, बोको हरम के संदिग्ध हमलावरों ने हमले में जीवित बचे कुछ लोगों की आंखें निकाल ली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola