लेबनान विस्फोटों की चौतरफा निंदा

वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने लेबनानी शहर त्रिपोली में अल ताक्वा और अल दानावी मस्जिदों के बाहर हुए आतंकी विस्फोटों की निंदा की है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इन विस्फोटों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं और 400 से ज्यादा घायल हुए […]
वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने लेबनानी शहर त्रिपोली में अल ताक्वा और अल दानावी मस्जिदों के बाहर हुए आतंकी विस्फोटों की निंदा की है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इन विस्फोटों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं और 400 से ज्यादा घायल हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान में लेबनानी लोगों से अपील की है कि वे देश को अस्थिर करने की कोशिशों वाले इस माहौल में राष्ट्रीय एकता बनाए रखें.
हमले की निंदा करते हुए ब्रिटेन के विदेश मंत्री एलिस्टेयर बर्ट ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि इस हमले की पूरी जांच करने के लिए लेबनानी प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाए और त्रिपोली की सड़कों पर शांति वापस आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










