लेबनान की मस्जिद में विस्फोट, 42 की मौत

Updated at :23 Aug 2013 9:01 PM
विज्ञापन
लेबनान की मस्जिद में विस्फोट, 42 की मौत

त्रिपोली (लेबनान) : लेबनान के त्रिपोली शहर में दो सुन्नी मस्जिदों के बाहर हुए शक्तिशाली कार बम विस्फोटों में आज 42 लोगों की मौत हो गई. लेबनान में वर्ष 1975 से 1990 के दौर में हुए गृह युद्ध के बाद किसी घटना में मरने वालों के लिहाज से यह सबसे बड़ा हादसा है. इससे पहले […]

विज्ञापन

त्रिपोली (लेबनान) : लेबनान के त्रिपोली शहर में दो सुन्नी मस्जिदों के बाहर हुए शक्तिशाली कार बम विस्फोटों में आज 42 लोगों की मौत हो गई.

लेबनान में वर्ष 1975 से 1990 के दौर में हुए गृह युद्ध के बाद किसी घटना में मरने वालों के लिहाज से यह सबसे बड़ा हादसा है.

इससे पहले लेबनान रेड क्रॉस ने कहा था कि धमाके में 500 लोग घायल हुए हैं. दोनों विस्फोट उस वक्त हुए जब लोग जुमे की नमाज के बाद बाहर रहे थे. शहर में पड़ोसी देश सीरिया के विद्रोहियों के सुन्नी समर्थकों की अकसर अलावितों से झड़प होती रहती है. अलावित राष्ट्रपति बशरअलअसद की सरकार का समर्थन करते हैं.

विस्फोट के बाद वहां आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े और हमले के शिकार हुए लोगों में अपने प्रियजनों की सलामती के लिए चीखपुकार मच गई.

पहला विस्फोट निवर्तमान प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के निवास के पास सिटी सेंटर में हुआ. हालांकि उनके कार्यालय ने बताया कि विस्फोट के वक्त प्रधानमंत्री त्रिपोली में नहीं थे.

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि दूसरा विस्फोट सुन्नी बहुल इलाके के अशांत शहर में बंदरगाह के पास हुआ. यह स्थान पूर्व पुलिस प्रमुख अशरफ रिफि के निवास के पास है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola