पाकिस्तान : एएनपी नेता की गोली मारकर हत्या

Updated at :23 Aug 2013 6:36 PM
विज्ञापन
पाकिस्तान : एएनपी नेता की गोली मारकर हत्या

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक स्थानीय नेता सहित दो व्यक्तियों की आज गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मरदान जिले के कतलुंग क्षेत्र में एक स्थानीय एएनपी नेता गुल हमीद और उसके एक मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी […]

विज्ञापन

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक स्थानीय नेता सहित दो व्यक्तियों की आज गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मरदान जिले के कतलुंग क्षेत्र में एक स्थानीय एएनपी नेता गुल हमीद और उसके एक मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने एएनपी नेता की कार पर घात लगाकर हमला किया.

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया लेकिन हत्यारे वहां से किसी तरह निकल भागे. इस दोहरे हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. धर्मनिरपेक्ष एएनपी के नेताओं पर हाल के समय में आतंकवादियों द्वारा अक्सर हमले किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola