सजा पूरी कर चुके भारतीय कैदी को वापस भेजे पाक

Updated at :23 Aug 2013 5:57 PM
विज्ञापन
सजा पूरी कर चुके भारतीय कैदी को वापस भेजे पाक

नयी दिल्ली: राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों के साथ हो रहे अत्याचार एवं अमानवीय व्यवहार पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से कहा कि वह इस मुद्दे को पड़ोसी देश के साथ कड़ाई से उठाये और वहां की जेलों में सजा पूरी कर चुके भारतीय कैदियों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों के साथ हो रहे अत्याचार एवं अमानवीय व्यवहार पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से कहा कि वह इस मुद्दे को पड़ोसी देश के साथ कड़ाई से उठाये और वहां की जेलों में सजा पूरी कर चुके भारतीय कैदियों को वापस लाने की व्यवस्था करे.

भाजपा के अविनाश राय खन्ना ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पाकिस्तानी जेलों में अत्याचार के कारण तीन कैदियों.. चमेल सिंह, सरबजीत सिंह और जाफर की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वहां की जेलों में जो भारतीय कैदी बंद हैं उनकी स्थिति बदतर है. उन्होंने कहा कि अत्याचार के कारण ऐसे 11 भारतीय पुरुष एवं चार महिला कैदियों ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है.उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जेलों में बंद 11 कैदियों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र सामने आया है. इसमें उन्होंने अपने उपर होने वाले अत्याचार के साथ.साथ भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों की बेरुखी का भी जिक्र किया है.

खन्ना ने कहा कि इस पत्र के अंत में उन कैदियों ने भारत सरकार से कहा है, ‘‘वह पाकिस्तानी सरकार को इतना अधिकार दे कि वह उन्हें गोली मार दे ताकि उनकी पीड़ाओं और अत्याचार का अंत हो सके.’’ भाजपा सदस्य ने मांग की कि सरकार को पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना चाहिए ताकि विभिन्न संधियों में वर्णित शर्तों के अनुसार भारतीय कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए. साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार वहां की जेलों में सजा पूरी कर चुके भारतीय कैदियों को वापस लाने की व्यवस्था करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola