पाकिस्तान : उपचुनावों में पीएमएल-एन की मजबूत स्थिति

Updated at :23 Aug 2013 2:14 PM
विज्ञापन
पाकिस्तान : उपचुनावों में पीएमएल-एन की मजबूत स्थिति

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में अब तक के सबसे बड़े उपचुनावों में सत्ताधारी पीएमएल-एन बड़ी संख्या में सीटों पर कब्जा जमाते हुए सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ये उपचुनाव 41 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए थे. चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से ही संपन्न हुए हालांकि कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को मतदान […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में अब तक के सबसे बड़े उपचुनावों में सत्ताधारी पीएमएल-एन बड़ी संख्या में सीटों पर कब्जा जमाते हुए सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ये उपचुनाव 41 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए थे.

चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से ही संपन्न हुए हालांकि कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को मतदान नहीं करने दिया गया.क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने नेशनल असेंबली की दो प्रमुख सीटें खो दीं जो पार्टी प्रमुख ने ही खाली की थीं.

सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन ने भी अपना गढ़ माने जाने वाली पंजाब असेंबली में तीन सीटें खो दीं.इनमें से दो सीटें पीएमएल-एन के दिग्गज नेता मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और सरदार जुल्फीकार खोसा ने खाली की थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola