प्रधानमंत्री शरीफ ने सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Updated at :22 Aug 2013 5:49 PM
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शरीफ ने सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की

इस्लामाबाद: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पद संभालने के बाद पहली बार सुरक्षा मुद्दों पर फैसले करने वाली पाकिस्तान की सर्वोच्च समिति की आज बैठक हुई और इसमें नियंत्रण रेखा पर भारत के साथ तनाव की समीक्षा की गई.कैबिनेट की रक्षा समिति ने शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पद संभालने के बाद पहली बार सुरक्षा मुद्दों पर फैसले करने वाली पाकिस्तान की सर्वोच्च समिति की आज बैठक हुई और इसमें नियंत्रण रेखा पर भारत के साथ तनाव की समीक्षा की गई.कैबिनेट की रक्षा समिति ने शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ जंग से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की.

अधिकारियों ने कहा कि इस बैठक में शीर्ष प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया.इसमें नियंत्रण रेखा पर हालिया तनाव, क्षेत्रीय स्थिति और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.आम चुनावों में पीएमएल एन पार्टी की जीत पर जून में शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस समिति की यह पहली बैठक थी.इस बैठक में ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ कमेटी जनरल खालिद शमीम वायने, तीनों सेनाओं के प्रमुख तथा प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया. शरीफ ने रक्षा और विदेश मंत्रलय का प्रभार अपने पास रखा है और वे इन मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola