पाकिस्तानी एसेंबली में एलओसी पर गोलीबारी के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Updated at :22 Aug 2013 5:08 PM
विज्ञापन
पाकिस्तानी एसेंबली में एलओसी पर गोलीबारी के खिलाफ प्रस्ताव पारित

इस्लामाबाद : पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने आज नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की घटना को आक्रामक करार देते हुए इसकी निंदा की और भारत के साथ रचनात्मक संबंधों का आह्वान किया. पाकिस्तान के निचले सदन या नेशनल एसेंबली द्वारा पारित यह दूसरा भारत विरोधी प्रस्ताव था. बीते सप्ताह भी इसने एक ऐसा ही प्रस्ताव पारित […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने आज नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की घटना को आक्रामक करार देते हुए इसकी निंदा की और भारत के साथ रचनात्मक संबंधों का आह्वान किया.

पाकिस्तान के निचले सदन या नेशनल एसेंबली द्वारा पारित यह दूसरा भारत विरोधी प्रस्ताव था. बीते सप्ताह भी इसने एक ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया था. रक्षा उत्पादन मंत्री राणा तनवीर द्वारा सदन में पेश इस प्रस्ताव में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की हालिया घटनाओं को आक्रामक कार्य करार देते हुए इसकी निंदा की गयी और संघर्ष विराम के उल्लंघन पर गंभीर चिंता व्यक्त की गयी थी.

सदन ने भारत के साथ रचनात्मक एवं परिणामोन्मुख संबंधों का आह्वान किया.इस प्रस्ताव में कैप्टन सरफराज खान को श्रद्धांजलि भी दी गयी और पाकिस्तान के नागरिक एवं सैन्य नेतृत्व से देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आह्वान किया गया.पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, भारतीय सेना की गोलीबारी में कल सरफराज की मौत हो गयी थी.

मंत्रिमंडल की रक्षा समिति ने नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव से निपटने की रणनीति बनाने के लिए आज बैठक की. यह समिति सुरक्षा मामलों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च मंच है.इस बीच, एक सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि बाटल और नयकल सेक्टर में कल रात 11.15 बजे भारतीय सेना ने अकारण गोलीबारी की.

गौरतलब है कि दोनों ही देश एक दूसरे पर वर्ष 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते का कई बार उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं.पाकिस्तानी सेना द्वारा पांच भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद बीते दो सप्ताह से नियंत्रण रेखा के दोनों ओर तनाव का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola