बस दुर्घटना में दो भारतीय सहित 37 की मौत

Updated at :22 Aug 2013 4:30 PM
विज्ञापन
बस दुर्घटना में दो भारतीय सहित 37 की मौत

कुआलालंपुर: मलेशिया में एक भीषण बस दुर्घटना में दो भारतीय सहित 37 पर्यटक मारे गए हैं.अधिकारियों ने आज बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक खचाखच भरी बस एक गहरे खड्ड में गिर गई. दुर्घटना में मारे गए दोनों भारतीयों की पहचान सुखविव सिंह और आथुर माश के रुप में की गई है. […]

विज्ञापन

कुआलालंपुर: मलेशिया में एक भीषण बस दुर्घटना में दो भारतीय सहित 37 पर्यटक मारे गए हैं.अधिकारियों ने आज बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक खचाखच भरी बस एक गहरे खड्ड में गिर गई. दुर्घटना में मारे गए दोनों भारतीयों की पहचान सुखविव सिंह और आथुर माश के रुप में की गई है. अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि दोनों भारतीय नागरिकों के साथ क्या उनका परिवार भी यात्रा कर रहा था.

स्वास्थ्य मंत्रालय और पुलिस के अनुसार मृतकों में 14 मलेशियाई, दो भारतीय, एक कोरियाई, एक नेपाली और दो बांग्लादेशी शामिल है. एक बांग्लादेशी के पास कनाडा की नागरिकता थी.स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी जे इंद्र सिन्नदुरैई ने बताया कि 16 घायल अस्पताल में हैं. इनमें मलेशियाई, इंडोनेशियाई, बांग्लादेशी और थाईलैंड के नागरिक शामिल हैं.बस में 53 यात्री सवार थे.बस दुर्घटना कल तब हुई जब बस गेंटिंग हाईलैंड से राजधानी कुआलालंपुर जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola