मां की डांट से नाराज किशोर सीमा पार कर पहुंचा पाकिस्तान

Updated at :22 Aug 2013 2:31 PM
विज्ञापन
मां की डांट से नाराज किशोर सीमा पार कर पहुंचा पाकिस्तान

इस्लामाबाद : गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गए एक भारतीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जितेंद्र अर्जुनवार (15) को कल पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर की किशोर जेल भेज दिया गया. वह कथित रुप से अपनी मां से झगड़ा करके घर छोड़ने के बाद गलती से सीमा पार करके […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गए एक भारतीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जितेंद्र अर्जुनवार (15) को कल पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर की किशोर जेल भेज दिया गया. वह कथित रुप से अपनी मां से झगड़ा करके घर छोड़ने के बाद गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गया. किशोर ने खोखरापार के पास सीमा पार की और पाकिस्तानी रेंजरों ने उसे चेता चौक के पास गिरफ्तार कर लिया.

समाचार पत्र डान के अनुसार खोखरापार पुलिस थाने के प्रभारी खुर्शीद भट्टी ने बताया कि किशोर उर्दू और अंग्रेजी दोनों ही भाषाएं बोलता है. लड़के ने पुलिस को बताया कि उसका नाम जितेंद्र अर्जुनवार है और उसके पिता का नाम एशुर्या अर्जुनवार है. वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है.लड़के ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले उसका अपनी मां से झगड़ा हुआ था और उसके बाद उसने अपना घर छोड़ दिया था. वह भारत में इधर उधर भटकता रहा. उसने बताया कि करीब एक महीने बाद वह एक ऐसे स्थान पर पहुंचा जहां उसने कंटीले तार देखे. उसने सोचा कि कंटीले तार क्षेत्र में मवेशियों को रोकने के लिए लगाया गया है.

समाचार पत्र के अनुसार किशोर ने बताया कि उसने तार के नीचे मिट्टी खोदी और उसके नीचे से निकलकर अपनी यात्र जारी रखी. जब उसे प्यास लगी तो वह एक ऐसे स्थान पर पहुंचा जहां कुछ प्रकाश था. किशोर ने बताया कि वहां पहुंचने पर उसने कुछ लोगों को सेना की वर्दी में देखा. उन लोगों ने उसे पानी दिया और उसके बारे में पूछा तब उसने अपनी पहचान बतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola