विकीलीक्स:डाटा लीक मामले में मैनिंग को 35 वर्ष की सजा

Updated at :22 Aug 2013 11:28 AM
विज्ञापन
विकीलीक्स:डाटा लीक मामले में मैनिंग को 35 वर्ष की सजा

वाशिंगटन : भंड़ाफोड़ करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स को सैकड़ों-हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज लीक करने वाले अमेरिकी सैनिक ब्रैडली मैनिंग को अमेरिका की सैन्य अदालत ने 35 वर्ष कारावास की सजा सुनायी.पच्चीस वर्षीय मैनिंग को पिछले महीने विभिन्न मामलों में दोषी करार दिया गया था. इराक की एक छावनी में खुफिया विश्लेषक के तौर पर नियुक्त […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भंड़ाफोड़ करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स को सैकड़ों-हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज लीक करने वाले अमेरिकी सैनिक ब्रैडली मैनिंग को अमेरिका की सैन्य अदालत ने 35 वर्ष कारावास की सजा सुनायी.पच्चीस वर्षीय मैनिंग को पिछले महीने विभिन्न मामलों में दोषी करार दिया गया था. इराक की एक छावनी में खुफिया विश्लेषक के तौर पर नियुक्त मैनिंग पर दस्तावेजों की प्रतिलिपि बनाने और उन्हें दूसरों को बांटकर जासूसी अधिनियम का उल्लंघन करने सहित कई मामलों में दोष सिद्ध हुआ है. मैनिंग को अधिकतम 90 वर्ष तक की सजा हो सकती थी.

हालांकि उसपर लगे सबसे गंभीर आरोप ‘दुश्मन की मदद करने’ से उसे बरी कर दिया गया. लीक किए गए दस्तावेज विकीलीक्स नामक वेबसाइट पर प्रकाशित हुए थे. इन दस्तावेजों के कारण अमेरिकी सरकार की बेहद खुफिया जानकारी सार्वजनिक हो गई थी और ओबामा प्रशासन को बहुत शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी.मैनिंग ने इराक में अमेरिकी हेलीकॉप्टर हमले की वीडियो भी लीक किया था जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए थे. अमेरिकी सैन्य न्यायाधीश आर्मी कर्नल डेनिस लिंड ने कहा कि मैनिंग को असम्मानजनक तरीके से सेवा से मुक्त किया जाता है.

अमेरिकी सरकार ने मैनिंग के लिए 60 वर्ष कारावास की सजा मांगी थी. सुनवायी के दौरान मैनिंग ने अदालत को संबोधित करते हुए अपने कृत्य के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि ‘मुझे माफ कर दीजिए मैंने’ संयुक्त राज्य अमेरिका को तकलीफ पहुंचायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola