आतंकी संगठन घोषित हुआ पाकिस्तानी मदरसा

Updated at :21 Aug 2013 9:10 AM
विज्ञापन
आतंकी संगठन घोषित हुआ पाकिस्तानी मदरसा

वाशिंगटन:अमेरिका ने एक पाकिस्तानी मदरसे को लश्कर-ए-तैयबा, अलकायदा और तालिबाल को मदद पहुंचाने वाला आतंकी संगठन घोषित कर दिया. पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित ‘गंज मदरसा’ को अमेरिका की प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है. इस मदरसे का आधिकारिक नाम ’जामिया तालीम-उल-उल कुरान वल हदीश मदरसा’ है. अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि […]

विज्ञापन

वाशिंगटन:अमेरिका ने एक पाकिस्तानी मदरसे को लश्कर-ए-तैयबा, अलकायदा और तालिबाल को मदद पहुंचाने वाला आतंकी संगठन घोषित कर दिया. पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित ‘गंज मदरसा’ को अमेरिका की प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है. इस मदरसे का आधिकारिक नाम ’जामिया तालीम-उल-उल कुरान वल हदीश मदरसा’ है.

अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि गंज मदरसा का इस्तेमाल अलकायदा, तालिबान और लश्कर के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने तथा उन्हें प्रशिक्षित करने में हो रहा है. यह मदरसा इन आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद भी मुहैया करा रहा है.

इस संस्थान का प्रमुख फजील-ए-तुज शेख अबू मोहम्मद अमीन अल पेशावरी उर्फ शेख अमीनुल्ला 2009 से संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में शामिल है.

साल 2013 की शुरूआत तक अमीनुल्ला गंज मदरसा में लश्कर के लिए आतंकवादियों की भर्ती कर रहा था और 2012 के आखिर में उसने यहां अलकायदा के आतंकियों को शरण दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola