संरा मानवाधिकार प्रमुख ने ड्रोन हमलों पर अमेरिका, इस्राइल को चुनौती दी

Updated at :20 Aug 2013 11:36 AM
विज्ञापन
संरा मानवाधिकार प्रमुख ने ड्रोन हमलों पर अमेरिका, इस्राइल को चुनौती दी

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अमेरिका और इस्राइल से पाकिस्तान, यमन और गाजा में सशस्त्र ड्रोन के इस्तेमाल के लिए कानूनी आधार स्पष्ट करने का आग्रह किया है.नवी पिल्लै ने कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कहा कि सशस्त्र ड्रोनों के इस्तेमाल में पारदर्शिता की मौजूदा […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अमेरिका और इस्राइल से पाकिस्तान, यमन और गाजा में सशस्त्र ड्रोन के इस्तेमाल के लिए कानूनी आधार स्पष्ट करने का आग्रह किया है.नवी पिल्लै ने कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कहा कि सशस्त्र ड्रोनों के इस्तेमाल में पारदर्शिता की मौजूदा कमी ने जवाबदेही का निर्वात बना रखा है और पीड़ितों की समाधान मांगने की क्षमता पर भी इसका असर हुआ है.

पिल्लै ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि वह पाकिस्तान, यमन और गाजा में आतंक विरोधी सैन्य अभियान के संदर्भ में किए जा रहे ड्रोन हमलों से आम नागरिकों की सुरक्षा को बेहद चिंतित हैं.पिल्लै ने कहा, ‘‘मैं संबंधित देशों से इस तरह के हमलों के लिए कानूनी आधार स्पष्ट करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपाय करने का आग्रह करती हूं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola