बातचीत के जरिए मुद्दों का हल निकाल सकते हैं भारत-पाकिस्तान

वाशिंगटन : कश्मीर पर अपनी नीति में कोई बदलाव न होने का जिक्र करते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसके विचार से, भारत तथा पाकिस्तान अपने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं. विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा ‘‘हमारी स्थिति अभी भी वही है, हम लोग मानते हैं पाकिस्तान […]
वाशिंगटन : कश्मीर पर अपनी नीति में कोई बदलाव न होने का जिक्र करते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसके विचार से, भारत तथा पाकिस्तान अपने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं.
विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा ‘‘हमारी स्थिति अभी भी वही है, हम लोग मानते हैं पाकिस्तान और भारत बातचीत के जरिए मुद्दों पर काम कर सकते हैं और हम लोग हमेशा ही इसे प्रोत्साहित करते हैं.’’
उन्होंने कहा ‘‘कश्मीर पर हमारी नीति नहीं बदली है. हम लोग अभी भी मानते हैं कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को बातचीत के लिए तालमेल, दायरा और प्रकृति खुद तय करना है.साकी ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों को आगे की बातचीत और फिर से शांति वार्ता शुरु करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










