मिस्र के संग्रहालय से प्राचीन कलाकृतियां लूटी गईं

काहिरा : मिस्र में हिंसक घटनाओं के बीच लुटेरों ने एक संग्रहालय को लूट लिया है.लुटेरों ने मिस्र के संग्रहालय से करीब 3,500 वर्ष पुरानी लाइमस्टोन से बनी प्रतिमा, आभूषण तथा 1000 से अधिक कलाकृतियां लूट लीं. दक्षिणी नील नदी के किनारे बसे शहर मिनया में स्थित मालावी संग्रहालय में हुई यह लूटपाट वहां सुरक्षा […]
काहिरा : मिस्र में हिंसक घटनाओं के बीच लुटेरों ने एक संग्रहालय को लूट लिया है.
दक्षिणी नील नदी के किनारे बसे शहर मिनया में स्थित मालावी संग्रहालय में हुई यह लूटपाट वहां सुरक्षा खामियों को दर्शाती है. इस तरह की घटनाएं कहिरा शहर के बाहर अक्सर होती रहती हैं जहां पुलिस तो होती है लेकिन वह आम तौर पर नदारद रहती है.
लुटेरों के लिए कलाकृतियों को ले जाना भी आसान नहीं था. सुरक्षा स्थिति अभी भी संकटपूर्ण बनी हुई है क्योंकि कल ही संग्रहालय के आसपास की इमारतों से बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशन पर गोलियां चलाई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










