भारतीय मूल की प्रेमिका से लूट के मामले में ब्रिटिश व्यक्ति को जेल

Updated at :19 Aug 2013 7:26 PM
विज्ञापन
भारतीय मूल की प्रेमिका से लूट के मामले में ब्रिटिश व्यक्ति को जेल

लंदन: ब्रिटेन के एक कारोबारी को लंदन में अपनी भारतीय मूल की प्रेमिका के साथ लूटपाट करने के लिए बदमाशों से सौदा करने के मामले में आज 20 महीने की जेल की सजा सुनाई गई.श्रीलंकाई मूल के ब्रिटिश कारोबार नीलंक डीसिल्वा (34) ने अपनी प्रेमिका कीर्ति मिस्त्री से 10,000 पाउंड लूटने की साजिश रची. कीर्ति […]

विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन के एक कारोबारी को लंदन में अपनी भारतीय मूल की प्रेमिका के साथ लूटपाट करने के लिए बदमाशों से सौदा करने के मामले में आज 20 महीने की जेल की सजा सुनाई गई.श्रीलंकाई मूल के ब्रिटिश कारोबार नीलंक डीसिल्वा (34) ने अपनी प्रेमिका कीर्ति मिस्त्री से 10,000 पाउंड लूटने की साजिश रची. कीर्ति से उस वक्त लूटपाट की गई जब वह लीसेस्टर जाने के लिए मध्य लंदन के विक्टोरिया स्टेशन पर पहुंची थी.

डीसिल्वा जानता था कि कीर्ति अपने साथ पैसा ले जा जा रही जिसे वह अपनी बीमार के उपचार में खर्च करेगी. दोनों के बीच संबंध के समय वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप था.उस पर कीर्ति का 40,000 पाउंड बकाया था. डीसिल्वा ने उसी के पैसे से उसका उधार चुकता करने के मकसद से यह साजिश रची थी.समाचार पत्र ‘डेली टेलीग्राफ’ के अनुसार इस पूरी साजिश का खुलासा उस गिरोह में शामिल एक अपराधी के जरिए हुए जिससे डीसिल्वा ने कीर्ति के साथ लूटपाट करने का सौदा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola