चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 72 हुई

Updated at :19 Aug 2013 1:09 PM
विज्ञापन
चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 72 हुई

बीजिंग : उत्तर और दक्षिण चीन में विनाशकारी बाढ़ से पिछले कुछ दिनों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से बाहर जाना पड़ा है.दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत में लगातार हुई बारिश की वजह से आई बाढ़ में नौ लोगों की जान चली गई. […]

विज्ञापन

बीजिंग : उत्तर और दक्षिण चीन में विनाशकारी बाढ़ से पिछले कुछ दिनों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से बाहर जाना पड़ा है.दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत में लगातार हुई बारिश की वजह से आई बाढ़ में नौ लोगों की जान चली गई.

पुनिंग शहर से मिली जानकारी के अनुसार वहां आठ लोगों की मौत हुई है.सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि जिलिन काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक स्थानीय नागरिक समेत दो लोग लापता हो गए.वहीं उत्तर पूर्व चीन के लियाओनिंग प्रांत के फुशुन शहर के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दशकों में यहां आई इस सबसे बुरी बाढ़ में शहर तबाह हो गया। आज सुबह तक मिली खबर के अनुसार यहां मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola