संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने पाक में गिरजाघरों पर हुए हमलों की भर्त्सना की

Updated at : 17 Mar 2015 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने पाक में गिरजाघरों पर हुए हमलों की भर्त्सना की

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान के दो गिरजाघरों पर हुए आतंकवादी हमलों की कडी भर्त्सना की और सरकार से कहा कि वह अपराधियों को न्याय के शिकंजे में लाये और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. संरा उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि महासचिव ने गिरजाघरों पर कल […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान के दो गिरजाघरों पर हुए आतंकवादी हमलों की कडी भर्त्सना की और सरकार से कहा कि वह अपराधियों को न्याय के शिकंजे में लाये और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. संरा उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि महासचिव ने गिरजाघरों पर कल हुए बम विस्फोटों की पाकिस्तानी तालिबान द्वारा जिम्मेदारी लिये जाने तथा भविष्य में इस तरह के और हमले करने की धमकी दिये जाने की सूचना पर बेहद चिंता जतायी है.

उन्होंने पाकिस्तान की सरकार का आह्वान किया है कि अपराधियों को तत्परता से न्याय के शिकंजे में लाया जाये तथा पूजा स्थलों को हमलों से बचाने एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किये जायें. पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के युहानाबाद इलाके में स्थित दो चर्चों में कल तालिबान आत्मघाती हमलावरों ने बम विस्फोट किये थे जिनमें कम से कम 16 लोग मारे गये और 80 से अधिक घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola