थावे में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
थावे में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

थावे. स्थानीय पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार युवक थाना परिसर के आसपास नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहा था, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखमपुर गांव निवासी प्रेम कुमार साह के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपित की चिकित्सीय जांच करायी गयी, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इस कार्रवाई में प्रशिक्षु एसआई कृष्णा कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन