ब्रिटेन ने मिस्र में हिंसा की निंदा की

Updated at :18 Aug 2013 11:22 AM
विज्ञापन
ब्रिटेन ने मिस्र में हिंसा की निंदा की

लंदन : ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि मिस्र में किसी भी तरह की हिंसक घटनाओं की उनका देश निंदा करता है, चाहे वह सुरक्षाबलों या प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई हो. ब्रिटेन ने कहा कि मस्जिदों और गिरजाघरों पर हमला ‘‘बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य’’ नहीं है. लंदन स्थित विदेश विभाग के […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि मिस्र में किसी भी तरह की हिंसक घटनाओं की उनका देश निंदा करता है, चाहे वह सुरक्षाबलों या प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई हो.

ब्रिटेन ने कहा कि मस्जिदों और गिरजाघरों पर हमला ‘‘बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य’’ नहीं है. लंदन स्थित विदेश विभाग के कार्यालय ने कहा कि हेग ने ये बातें मिस्र के अपने समकक्ष नबील फहमी के साथ फोन पर बातचीत में कही.

मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच इस दुखद हिंसा को लेकर बातचीत हुई. उन्होंने कहा, ‘‘विदेश मंत्री ने सुरक्षा बलों या कुछ प्रदर्शकारियों की तरफ से की जाने वाली किसी भी हिंसक घटना पर ब्रिटेन की तरफ से कड़ी आपत्ति जताई.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola