इमरान खान ने सेना से निष्पक्ष उपचुनाव कराने का आह्वान किया

Updated at :18 Aug 2013 10:49 AM
विज्ञापन
इमरान खान ने सेना से निष्पक्ष उपचुनाव कराने का आह्वान किया

कराची : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने सेना का आह्वान किया है कि देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उपचुनाव सुनिश्चित किया जाए.इमरान ने कल कहा कि मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर सैनिकों की तैनाती की जाए ताकि मतदान की प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से चल सके. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अपनी ओर से […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने सेना का आह्वान किया है कि देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उपचुनाव सुनिश्चित किया जाए.इमरान ने कल कहा कि मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर सैनिकों की तैनाती की जाए ताकि मतदान की प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से चल सके.

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अपनी ओर से जारी अधिसूचना में कहा था कि नेशनल असेंबली तथा प्रांतीय एसेंबली की 42 सीटों पर 22 अगस्त को उपचुनाव होगा. ये सीटें उन लोगों के इस्तीफा देने से रिक्त हुई हैं जो मई में आम चुनाव में एक से अधिक सीटों पर निर्वाचित हुए थे. इमरान ने स्वतंत्र निर्वाचन आयोग की अनुपस्थिति में पारदर्शी चुनाव नहीं हो पाने की आशंका जताई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola