367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

Updated at :17 Aug 2013 5:51 PM
विज्ञापन
367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद: नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के चलते तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को सकारात्मक संदेश भेजने के उद्देश्य से 367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा.पाकिस्तानी सूत्रों ने आज बताया कि दोनों पक्ष दो सप्ताह तक संघर्षविराम उल्लंघन के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने के प्रयास कर रहे हैं. संघर्षविराम […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के चलते तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को सकारात्मक संदेश भेजने के उद्देश्य से 367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा.पाकिस्तानी सूत्रों ने आज बताया कि दोनों पक्ष दो सप्ताह तक संघर्षविराम उल्लंघन के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने के प्रयास कर रहे हैं. संघर्षविराम का उल्लंघन इस महीने के शुरु में पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में पांच भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद शुरु हआ था.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां यह सही है कि 367 भारतीय कैदी और मछुआरों को 24 अगस्त को रिहा किया जा रहा है.’’ यद्यपि अधिकारी ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि निर्णय की अभी तक आधिकारिक रुप से घोषणा नहीं की गई है. दोनों देशों में फिलहाल सैकड़ों कैदी जेलों में बंद हैं.

विदेश मामलों में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कल कहा कि पाकिस्तानी जेलों में 491 कैदी बंद हैं जिसमें से 437 मछुआरे और 54 नागरिक शामिल हैं.उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के रिकार्ड के अनुसार भारत में कम से कम 485 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं जिसमें 172 मछुआरे और 313 नागरिक शामिल हैं. हालांकि भारत द्वारा एक जुलाई को वाणिज्यदूत स्तर पर हुए समझौते के तहत जो सूची मुहैया करायी गयी है उसमें दिखाया गया है कि भारतीय जेलों में 386 कैदी हैं जिसमें 108 मछुआरे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola